संदेश

हमारे विभागीय मित्र देश राज को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार “The Achiever Award-2018” मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

चित्र
अंतरराष्ट्रीय स्वमसेवक दिवस के मौके पर हमारे विभागीय मित्र देश राज को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार “The Achiever Award-2018” मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक लम्हां फाउंडेशन के अचीवर गैलेरी का आयोजन बिहार के पटना  में हुआ। इसमें समाज सेवा, शिक्षा,राष्ट्रीय एकता, महिलाओं के घरेलू हिंसा रोकथाम , सुरक्षा व व्यापार में निरंतर योगदान देने के लिए ए॰डी॰जी॰पटना द्वारा अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मित्र देश राज Community Service करने के साथ साथ एक यूथमोटीवेटर भी हैं तथा “पेबैकटूसोसाइटी” के सिद्धांत को मानते हुए अपने वेतन में से कुछ हिस्सा हर माह समाजिक कार्य में लगाते हैं। हमारे मित्र को यह अवार्ड Youth Icon के रूप में प्रदान किया गया है।                                                           ...

Nss के युवा सात दिवसीय दौरे पर चीन गये युवाओं का दल। ग्रेट वॉल, फ़ॉरबिडन सिटी समेत कई स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं भारतीय प्रतिनिधि

चित्र
सात दिवसीय दौरे पर चीन गये  दो सौ भारतीय युवाओं का दल। ग्रेट वॉल, फ़ॉरबिडन सिटी समेत कई स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं भारतीय प्रतिनिधि   सात दिवसीय दौरे पर चीन पहुँचे भारतीय युवा अब तक चीन की राजधानी बीजिंग के अलावा खुनमिंग, वूहान आदि शहरों का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद ये प्रतिनिधि शंघाई, गुआंगचो भी जाएँगे। इससे पहले दल के सदस्यों ने पीकिंग यूनिवर्सिटी, चायनीज़ शेयरिंग बाइक ओफो और ग्रेट वॉल अॉफ चाइना का दौरा किया। भारत के तमाम क्षेत्रों से चीन आए युवाओं ने चीन की महान दीवार का दीदार किया। किताबों के माध्यम से ग्रेट वॉल के बारे में पढ़ चुके युवा जब इस दीवार पर पहुँचे तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।  इससे पहले युवाओं को शेयरिंग बाइक कम्पनी ओफो के मुख्यालय ले जाया गया। जहाँ उन्हें ओफो की स्थापना से लेकर तकनीक आदि के बारे विस्तार से जानकारी दी गयी। उत्साही युवाओं ने सायकिल की सवारी भी की और कहा कि भारत में भी इस तरह की शेयरिंग बाइक्स चलाने की ज़रूरत है। हालाँकि इंडिया में कुछ शहरों में इस तरह की बाइक चल रही हैं। अन्य युवाओं को भी चीनी परिवहन व्यवस्था बहुत अच्छी ...

जन्मदिन विशेष :- शैलेश कुमार राय

चित्र
जन्मदिन विशेष :- शैलेश कुमार राय एक ऐसा युवा जिसने समाज सेवा के साथ लिखी युवाओ की नई परिभाषाI स्वतंत्रा सेनानी वीर कुवर सिह के धरती आरा के निवासी शैलेश कुमार राय,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक जो कि पढ़ाई के साथ-साथ उच्च स्तर के सामाजिक कार्य कर चुके हैं।   सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाने वाले समाज में परिवर्तन की जरूरत महसूस किये और इसके लिए अपना जीवन समर्पित कर देने के लिए तत्पर हैं।     युवाओं के प्रेरणास्रोत विवेकानंद के विचारों को मानने वाले अपने   जीवन में आत्मसात कर। युवा पीढ़ी को एकजुट कर सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को समाज व देश हित के लिए कारगर साबित हुआ । अपने अधिकारों व कर्तव्यों से बखूबी वाकिफ हैं और समाज की दशा व दिशा में बदलाव लाने क्रांति का आगाज करने में लगे हैं। समाज व देश के उत्थान में अपनी मजबूत   भूमिका को समझते हुए सामाजिक बदलाव की परिकल्पना लिए नीत नए काम को गति प्रदान करने में जुटे हैं शैलेश कुमार राय   कई संगठन में जुड़कर या फिर दाइत्व लेकर समिति व मंडल के माध्यम...

स्‍वच्छ भारत समर इंटर्नशिप

चित्र
अगर आप कॉलेज स्‍टूडेंट हैं और इस गर्मी की छुट्टी में कुछ अच्‍छा करना चाहते हैं तो सरकार की स्‍वच्छ भारत समर इंटर्नशिप आपके लिए एक अच्‍छा मौका है। इस इंटर्नशिप से आप गांवों में सफाई और वहां लोगों को जागरुक करने में योगदान तो कर ही सकते हैं , साथ ही 10,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का कैश प्राइज भी जीत सकते हैं।   ' स्‍वच्छ भारत समर इंटर्नशिप- स्‍वच्‍छता के 100 घंटे ' को मिनिस्‍ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट ने मिनिस्‍ट्री ऑफ ड्रिंकिंग वाटर एंड सैनिटेशन एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के साथ मिलकर लॉन्‍च किया है। इस इंटर्नशिप के तहत युवाओं को अपने कम से कम 100 घंटे ग्रामीण इलाकों में स्‍वच्‍छता से जुड़े कामों को देने होंगे। ये घंटे 1 मई से शुरू होकर 31 जुलाई 2018 के बीच होंगे। इस प्रोग्राम का उद्देश्‍य देशभर के युवाओं को स्‍वच्‍छता अभियान से जोड़ना है। इस समर इंटर्नशिप के लिए रजिस्‍ट्रेशन 15 जून तक कराया जा सकता है।   कौन कर सकता है यह इंटर्नशिप - कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्‍टूडेंटस - कैडीडेट्स अपने घर और इंस्‍टीट्यूशन...

सम्मान एक ऐसी चीज है, जिसे प्रायोजित नहीं किया जाता। हर व्यक्ति चाहता है कि वह जिस कार्यक्षेत्र में कार्य करे वहाँ उसे पूरा-पूरा सम्मान मिले।

चित्र
यदि हम घर- परिवार  की बात करें तो हमारे परिवार में भी बहुत सारे सदस्य होते हैं लेकिन उनमें से हर कोई चाहता है कि परिवार में उसके निर्णय व राय का सभी सम्मान करें परंतु यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप स्वयं को इतना काबिल बनाएँ कि लोग स्वयं ही आपका सम्मान करने लगें।  सम्मान भी दो प्रकार का होता है- एक तो स्वत: सम्मान होता है और दूसरा  डर  या खौफ के कारण दिया जाने वाला सम्मान होता है। हमें हमारे आसपास दोनों ही प्रकार के व्यक्ति आसानी से मिल जाएँगे।  कई बार हम लोगों का सम्मान इसलिए करते हैं कि वह हमारे सम्मान के लायक होते हैं। उनमें वह प्रतिभा और काबिलियत होती है कि वे जहाँ भी रहते हैं, सबको अपना बना लेते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति सम्मान के भूखे नहीं होते हैं बल्कि उनके लिए सम्मान नाम का तमगा कोई विशेष अहमियत नहीं रखता है।  दूसरे प्रकार के व्यक्ति वे होते हैं, जिन्हें सम्मान से बहुत लगाव होता है। उनका खौफ ही उतना होता है कि लोग उनके डर से या अपनी नौकरी बचाने के भय से उनका सम्मान करते हैं। ऐसा सम्मान कभी दिल से किया गया सम्मान नहीं होता है। इसे प्र...

राष्ट्रीय सेवा योजना , स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चित्र
समाज सेवा के माध्यम से विध्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का पावन उद्देश्य लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना के नाम से महात्मा गांधी जन्मशताब्दी वर्ष 24 सितम्बर 1969  एक लौ जली | तब  से निरंतर विभिन्न नवाचारों में ढलते हुए युवाओं का एक सैलाब साथ लेकर, रास्ट्रीय सेवा योजना आज एक विशाल मशाल की भॉंति युवाओं के जीवन को रोशन कर नया जीवन प्रदान करती जा रही है ! महात्मा गाँधी चाहते थे कि छात्र देश के सामाजिक और आर्थिक अक्षमता के संबंध में, केवल चर्चा न करे बल्कि कुछ ऐसे रचनात्मक कार्य भी करे जिससे ग्रामीणों के जीवनस्तर को सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नत बनाया जा सके। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रथम अध्यक्ष डॉ. राधाकृष्णन ने यह सिफारिश की थी कि शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा को प्रारंभ किया जाये जिससे छात्र और अध्यापकों के बीच सामंजस्य स्थापित हो। साथ ही शिक्षण संस्था और समाज परस्पर रचनात्मक कार्य करे। व्यक्तित्व विकास व समाज सुधार का यह कार्य रास्ट्रीय सेवा योजना के सिपाहियों के माध्यम से चल रहा है , नित नए आयाम स् थापित प्राप्त कर रहें  है...