यंगस्टर्स स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप का हिस्सा बने- अप्लाई कर जुड़ें स्वच्छ भारत अभियान से

युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर। जल्द ही स्वच्छता अभियान से जुड़ सकते है और ये बेहतरीन मौका ना आपको केवल सर्टिफिकेट दिलाएगा बल्कि आपको कैश अवार्ड भी जीतने का मौका देगा।


 अगर आप NSS NCC, या NYKS से जुड़े हैं तो आप स्वच्छ भारत जन आंदोलन का हिस्सा बन सकते हैं और समाज को साफ और स्वच्छ रखने के अलावा आप खुद को भी एक अच्छा अवसर दे सकते है। आप 10 जून से 31 जुलाई तक चलने वाली स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप का हिस्सा बनिए। ऐसे करें आवेदन। नेशनल सर्विस स्कीम (NSS)  नेहरू युवा केंद्र संगठन(NYKS), और नेशनल  कैडेट कोर (NCC) के लिए देश सेवा के लिए ये बेहतर मौका है। ये सभी कैडेट स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा बन सकते हैं। यह इंटर्नशिप 10 जून से शुरू है जो कि 31 जुलाई 2019 तक चलेगी। इस इंटर्नशिप को करने वाले इंटर्न को स्वच्छ भारत समर इंट‍र्नशिप (SBSI 2019) सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके अलावा डिस्ट्रिक स्टेट और नेशनल लेवल पर कैश अवार्ड भी दिए जाएंगे



50 घंटे की इंटर्नशिप में सीखने को मिलेगा बहुत कुछ
ये इंटर्नशिप 50 घंटे की होगी जिसमें गांवों में क्लीनलीनेस ड्राइव का हिस्सा बनेंगे, इसमें इंटर्न कम्यूनिटी मोबाइलाइजेशन फॉर वेस्ट मैनेजमेंट के जरिये कूड़े का सही तरीकों से निस्तारण भी सीखेंगे।

इस इंटर्नशिप को पाने के लिए अपने कालेज के नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) कार्यक्रम अधिकारी . जिले के नेहरू युवा केंद्र संगठन या क्लब के अलावा NSS और NCC की स्थानीय यूनिट से संपर्क कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सेवा योजना , स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

🌿 एक विशेष आमंत्रण, एक विशेष अनुभव 🌿

परिवर्तन